फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का पहिया खोल रहे चालक को कैंटर ने कुचला, डिवाइडर पर चढ़ा

विज्ञापन
पानीपत। युवराज। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-13-17 के पास जीटी रोड पुलिस पर खड़े ट्रक पर एक कैंटर ने पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया। फिर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

घटना रविवार की सुबह पांच बजे की है। सेक्टर-13-17 के पास कैथल के गांव जुहाना निवासी युवराज (23) के ट्रक का पहिया पंक्चर हो गया। गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर वह पहिया निकाल रहा था। तभी करनाल की ओर से आए कैंटर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी और युवराज को कुचलता हुआ डिवाइडर पर जाकर चढ़ गया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। युवराज के बड़े भाई कृष्ण ने बताया कि युवराज दो साल से ट्रक चल रहा था और दिल्ली सामान लोड करने के लिए जा रहा था। कृष्ण की शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें