फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने साइड से मारी टक्कर तो कैंटर में फंस गया चालक

विज्ञापन
समालखा। क्षतिग्रस्त कैंटर। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर डीपीएस स्कूल के पास सड़क हादसे में एक कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे क्षतिग्रस्त कैंटर से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उत्तराखंड निवासी भवन सिंह फरीदाबाद से कैंटर लेकर पानीपत रिफाइनरी की ओर जा रहा था। डीपीएस के पास पीछे से आ रहे डंपर ने साइड से उसको टक्कर मार दी। इससे कैंटर असंतुलित होकर ग्रिल से टकरा गया। हादसे में कैंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी में फंस गया। स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें