फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से घर जा रहे थे दंपती, झपटमारों ने पीछा शुरू किया, सोने की चेन लूट कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार दंपती से बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने बताया कि वह दुकान से घर के लिए निकले तो आरोपियों ने उसी समय से पीछा करना शुरू कर दिया था, मौका मिलते ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। चांदनी बाग थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कच्चा कैंप निवासी आनंद सेठी ने बताया कि उनकी कच्चा कैंप में ही कपड़े की दुकान है। वहीं इसके अलावा उन्होंने साली के लड़के के साथ जाटल रोड पर भी कपड़े की दुकान की हुई है। वह शनिवार को अपनी पत्नी अलका सेठी के साथ जाटल रोड स्थित दुकान पर आए थे। यहां से वह देर शाम साढ़े सात बजे स्कूटी से पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही वह जाटल रोड फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पीछे से आए एक बाइक सवार युवक ने एक्टिवा के हैंडल में हाथ मारकर गिराने का प्रयास किया। इसी बीच बाइक के पीछे बैठे दूसरे युवक ने पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली और आठ मरला की तरफ भागने लगे। उन्होंने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन ब्रेकर आने पर वह असंतुलित होकर गिर पडे़।
दुकान से निकलते ही आरोपियों ने पीछा करना शुरू कर दिया था
पीड़ित ने बताया कि वारदात के बाद उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो हेलमेट पहने दोनों युवकों की फुटेज मिली। दोनों आरोपी पहले से ही उनकी कपड़े की दुकान के पास खड़े थे। उन्होंने काफी देर इंतजार किया और जैसे ही वह बाहर निकलकर घर के लिए चले तो आरोपियों ने उनका पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

- शहर में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहे झपटमार
शहर में झपटमार सक्रिय हो चुके हैं। आरोपियों ने दो दिन पहले सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त वारदात में भी आरोपियों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। ऐसे में शहर की पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे है।
विज्ञापन

- पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें