फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी का डिस्पेचर बिल से अधिक माल भेजकर कमाता था कमीशन, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
(पानीपत) इसराना। परढ़ाना रोड स्थित कंपनी के धागा डिस्पेचर ने अपनी कंपनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर दी। डिस्पेचर ने दूसरी कंपनी के साथ सांठगांठ कर बिल से अधिक माल भेज दिया। इस मामले का खुलासा होने के बाद कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने डिस्पेचर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार निवासी विकास नगर ने बताया कि वह परढ़ाना रोड पर गोल्डन कंपनी में बतौर सिक्योरिटी ऑफिसर कार्यरत है। कंपनी में अमित कुमार निवासी गांव मोली, जिला करनाल कंपनी में धागा डिस्पेचर है, कंपनी से बाहर धागा भेजने का काम करता है। 30 अक्तूबर को अमित ने उनकी कंपनी से पानीपत की समता फर्म प्राइवेट लिमिटेड को मुताबिक बिल नंबर 2682 अनुसार 3312 किलो ग्राम धागा व बिल नंबर 2683 के अनुसार 4896 किलोग्राम धागा भेजा जाना था, लेकिन अमित ने इस माल के अलावा बिल में न दर्शाकर गलत तरीके से 432 किलोग्राम धागा अधिक भेज दिया। आरोपी अमित ने 45 हजार रुपये कमीशन में ये धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें