फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब में शराब पीने वालों की रिपोर्ट तैयार कमेटी आज सौंपेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल की लैब के रिपोर्टिंग रूम में शराब पीने वाले चार स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ कमेटी ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। शुक्रवार को कमेटी जांच रिपोर्ट पीएमओ की टेबल पर रखेगी। कमेटी के अनुसार चारों पर गाज गिरना तय है। इनके खिलाफ कमेटी ने पर्याप्त सबूत एकत्रित किए हैं। कमेटी ने जांच रिपोर्ट में वीडियो, शराब की बोतल, सोडा और नमकीन के पैकेट को शामिल किया है।
विज्ञापन

पीएमओ ने इस संबंध में सिविल सर्जन को भी अवगत कराया है, क्योंकि शराब पीने वालों में तीन बाहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत लैब टैक्निशियन थे। पीएमओ ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी अस्पताल में अनुशासनहीनता करता पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच एसएमओ डॉ. श्यामलाल व डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया कर रहे हैं। उनकी ओर से सिटी थाना पुलिस में चारों कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत भी दी गई है।
विदित है कि बुधवार शाम को लैब के रिपोर्टिंग रूम में चार स्वास्थ्य कर्मचारी शराब पी रहे थे। इनमें अहर सीएचसी का एक कर्मचारी व तीन कर्मचारी सिविल अस्पताल के थे। इन तीनों की शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुई थी।
विज्ञापन

जल्द जांच रिपोर्ट सीएमओ व पीएमओ को देंगे- पीएमओ
आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए गए हैं। वीडियो में पहचान हो रही है। वीरवार को छुट्टी थी। इसलिए रिपोर्ट नहीं मिली है। तीन डॉक्टरों की कमेटी शुक्रवार को उनको रिपोर्ट सौंपेगी, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डॉ. संजीव ग्रोवर ,पीएमओ सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें