फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्नौली रोड पर जमा गंदा पानी बना परेशानी, धरना शुष्

विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड पर गांव उग्राखेड़ी के पास धरना दे रोष जताते हुए दुकानदार व अन्य लोग। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
जीटी रोड पर बसी ऐतिहासिक एवं औद्योगिक नगरी को यूपी व उत्तराखंड से जोड़ने वाले पानीपत- हरिद्वार राजमार्ग सनौली रोड के हालातों में अभी तक कोई सुधार नहीं हो पाया है। यहां पर बने गड्ढों और इनमें भरे बरसाती व गंदे पानी की वजह से रोज हादसे हो रहे हैं। रोजाना वाहनों को जेसीबी से निकालना पड़ता है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बुधवार को सर्व समाज एकता मंच के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की है। धरने का नेतृत्व उग्राखेड़ी के राम रतन शर्मा ने किया। इस धरने में आस-पास के दुकानदार, गांवों के ग्रामीण व कॉलोनी के लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन

राम रतन शर्मा ने कहा कि यहां विद्यानंद कॉलोनी के सामने करीब एक किलोमीटर तक कई-कई फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिनमें गिरकर वाहन चालक घायल हो रहे हैं। इसलिए उन्होंने बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जब तक रोड नहीं बनेगा धरना जारी रहेगा। राम रतन शर्मा ने यहां से रोजाना गुजरने वाले लोगों से आह्वान किया की वो भी कुछ समय निकालकर धरने में शामिल हों। इस अवसर पर पचगामा प्रधान राजकुमार मलिक, भूपेंद्र मलिक, शोयब आलम, अनिल हिंदुस्तानी, प्रधान सनौली रोड शाप एसोशिएशन सुनील चावला, संदीप राणा आदि मौजूद रहे।
निगम का काम पूरा, अब एनएचएआई का बाकी
सनौली रोड को दुरुस्त करवाने पर निगम जेई अजय छौक्कर ने बताया कि निगम ने एक नाले की सफाई करवा दी है। दूसरी की जारी है। अब कॉलोनियों का गंदा पानी रोड पर आना बंद हो चुका है। निगम का काम भी पूरा हो चुका है। अब एनएचएआई का काम बाकी है। एनएचएआई का यहां के गड्ढे भरने और रोड बनाने का काम है।

पानीपत। सनौली रोड पर टूठी पड़ी सड़क व भरे पानी के कारण की लोग धरने पर बैठे हुए है।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें