फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को जगमग करने का निगम का नया प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर को जगमग करने के लिए नगर निगम ने एक और नया प्लान बनाया है। इसके अंतर्गत शहर में जहां स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं या कम हैं, उन जगहों का सर्वे कर नई लाइटें लगाने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा शहर में नई और खराब टावर लाइटों को भी ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन

निगम सर्वे के मुताबिक शहर में दो हजार नई स्ट्रीट लाइटों की आवश्यकता है। इसके अलावा 100 नई टावर लाइटें और करीब 70 खराब टावर लाइटों की मरम्मत करवाने की जरूरत है, जिसका प्रपोजल बनाकर निगम अधिकरियों ने शहरी स्थानीय निकाय को भेजा है। अब निकाय की मंजूरी के बाद निगम इनके लिए टेंडर लगाएगा। इसके बाद काम की शुरुआत की जाएगी।
बता दें कि इस समय शहर में करीब 10 हजार नई स्ट्रीट लाइटें इंस्टॉल करवाई जा चुकी हैं। इसके अलावा करीब 17 हजार पुरानी लाइटें पहले से लगी हैं। इनमें से खराब लाइटों को निगम अपने खर्च से ठीक भी करवा रहा है। निगम सर्वे के मुताबिक पार्कों में करीब 70 टॉवर लाइट खराब पड़ी हैं। एक टॉवर लाइट में चार लाइटों के प्वाइंट होते हैं। इस हिसाब से करीब 280 प्वांइट खराब हैं, जिनको मरम्मत की जरूरत है। इसके अलावा शहर के पार्कों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर करीब 400 प्वांइट वाली 100 नई टावर लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं, जिन वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की कमी रह गई हैं वहां भी नई लाइटों को इंस्टॉल करवाया जाएगा। इसके लिए दो हजार नई लाइटों का इस्टीमेट बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें