फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएससी सेंटर संचालक का तीसरे दिन पैरलल नहर में मिला शव, परिजनों ने आधा घंटे जीटी रोड पर जाम लगाया, गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
पानीपत। महावीर। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पिता को व्हॉट्सएप पर सुुसाइड नोट भेजकर तीन दिन से लापता राज नगर निवासी अटल सेवा केंद्र (सीएससी) संचालक महाबीर का वीरवार देर रात बिंझौल के पास नहर में शव मिला। शुक्रवार सुबह परिजनों ने मृतक की पत्नी, उसके साले, सास-ससुर और एक अन्य की गिरफ्तारी की मांग कर सिविल अस्पताल के सामने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। महिलाएं सड़क पर बैठ गई और करीब आधे घंटे दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग बाधित रहा। सुबह सिविल अस्पताल में पुलिस भी पहुंच गई थी। आरोप है कि पुलिस ने परिजनों की बात नहीं सुनी, जिस पर गुस्साए परिजनों सुबह 11:56 बजे जीटी रोड पर जाम लगा दिया। महिलाएं सड़क पर बैठ गईं और हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद डीएसपी शहर सिविल ड्रेस में पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजनों ने उनकी एक न सुनी। कुछ समय बाद डीएसपी संदीप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने लिखित में शिकायत मांगी। उन्होंने शिकायत के आधार पर 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद करीब दोपहर 12:32 बजे पर परिजन सड़क से उठे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दूसरी ओर जीडी रोड पर जाम लगाने पर 12 नामजद समेत 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को दोबारा दी शिकायत, कार्रवाई की मांग
पुलिस ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन आरोपियों पर धारा 306 की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजनों ने दोबारा शिकायत दी। जिसमें मृतक महाबीर के पिता जय भगवान ने लिखा कि महाबीर पिछले तीन साल से अपने ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान चल रहा था। पत्नी पूनम डेढ़ साल से अपने मायके गांव किवाना में रहती है, वह उसे लेने के लिए जाता तो साले प्रदीप, सुनील, सास रामरती, ससुर राजेंद्र और डिडवाडी निवासी मास्टर हवा सिंह सभी मिलकर बेटे को प्रताड़ित करते थे। जिस वजह बेटा मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सभी आरोपी मिलकर बेटे पर मकान का हिस्सा पत्नी के नाम कराने का दबाव बना रहे थे। सोमवार को बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में घर से चला गया था। बुधवार को बेटे ने मैसेज किया। जिसमें लिखा था कि वह ससुराल वालों से परेशान होकर नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर रहा है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
50 से अधिक महिलाएं पहुंची और जीटी रोड पर बैठ गईं
राज नगर से करीब 50 से अधिक महिलाएं सामान्य अस्पताल पहुंची थी, उन्होंने पुलिस पर आरोपी पक्ष से रिश्वत लेने और पीड़ितों की सुनवाई न करने के आरोप लाए। जिसके बाद महिलाएं और पुरुष जीटी रोड पर पहुंचे। महिलाओं ने सड़क पर बैठना शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मेरे पिता को इंसाफ दिलाओ, दोषियों को फांसी पर चढ़ाओ
मृतक महाबीर की दो बेटी और एक बेटा है। परिजनों के साथ बड़ी बेटी कोमल भी सामान्य अस्पताल पहुंची। उसने विलाप करते हुए कहा कि पापा 12 दिन पहले भी मम्मी को लेने मामा के घर गए थे, लेकिन सभी ने मिलकर उनकी बेइज्जती की। मामा पिता पर पहले भी हाथ उठा चुके हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। पिता ने मम्मी, मामा, नाना-नानी की वजह से आत्महत्या की है। कोमल रोते हुए एक लाइन बोलती रही कि मेरे पिता को इंसाफ दिलाओ और दोषी मम्मी, मामा समेत सभी आरोपियों को फांसी पर चढ़ाओ।
मृतक के पिता के बयान पर पहले 346 की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज थी। परिजनों ने दोबारा शिकायत दी है, जिसको पुरानी रिपोर्ट में जोड़कर आगामी कार्रवाई की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
-संदीप सिंह, डीएसपी।

पानीपत। सिविल अस्पताल के सामने जीटी रोड पर जाम लगाए बैठी हुई मृतक महावीर के मां व अन्य परिजन।- फोटो : Panipat

पानीपत। सिविल अस्पताल के सामने मृतक महावीर के परिजनों द्वारा जाम लगाने से लगा हुआ रोड पर कई किलोम- फोटो : Panipat

पानीपत। जीटी रोड पर परिजनों द्वारा लगाया गया जाम, उनको समझाते हुए दो डीएसपी व एसएचओ।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें