फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी को बाइक ने मारी टक्कर, घुटने के आर-पार हुआ सरिया

विज्ञापन
पानीपत। अस्पताल में उपचाराधीन राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी विक्रम - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। नूरवाला से घर का सामान खरीद कर लौट रहे राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी को बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से खिलाड़ी सड़क पर जा गिरा। इससे पास में पड़ा सरिया खिलाड़ी के घुटने के आर पार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खिलाड़ी की शिकायत पर किला थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला करनाल के गांव पुंडरी निवासी विक्रम शर्मा पुत्र राजकुमार ने बताया कि वह पानीपत के तहसील कैंप में रहते हैं। वह कबड्डी का खिलाड़ी है। नेशनल लेवल पर दो गोल्ड मेडल जीत चुका है। वह 23 नवंबर को नूरवाला में घर का सामान खरीदने के लिए पैदल गया था। वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर लौट रहा था। जब वह मैन गली में पहुंचा तो पीछे से एक बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में आया और सीधा उसे टक्कर मार दी। इस वजह से वह सड़क पर जा गिरा। पास में पड़ा सरिया उसके घुटने के आरपार हो गया। आरोपी बाइक चालक ने कुछ दूरी पर बाइक रोकी। उसने बाइक चालक को उठाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी फरार हो गया।
काठमांडू में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ था चयन
विक्रम ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी मां महिला थाना में खाना बनाने का काम करती है। कर्ज पर रुपये लेकर अस्पताल का खर्च भर रहे है। उसका दिसंबर में काठमांडू में होने जा रही कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हुआ था, लेकिन घुटने में चोट लगने की वजह वह अब खेल नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक के बयान दर्ज कर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें