फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर फोर्स में एयरमैन रिक्रूटमेंट भर्ती मामले में फरार चल रहा सिपाही गिरफ्तार

विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। एयर फोर्स में एयर मैन रिक्रूटमेंट भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में पेपर पास करवाने के मामले में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी आरोपी को सीआईए-3 ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी हरीश उर्फ पायलट के रूप में हुई है। आरोपी दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। सीआईए-3 ने अब तक इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि एयर फोर्स में एयर मैन रिक्रूटमेंट भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में पेपर पास करवाने के मामले में जुलाई में विनोद निवासी रोहतक को गिरफ्तार किया गया था। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उसने गिरोह में शामिल दिल्ली, द्वारका के इशापुर निवासी हरीश उर्फ पायलट को भी कुछ अभ्यर्थियों के रोल नंबर और रुपये दिए हैं। पुलिस टीम आरोपी हरीश उर्फ पायलट को काबू करने के लिए प्रयासरत थी।
पानीपत पुलिस की तरफ से गत दिनों पहले आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी ठिकाने बदल-बदल के छुपकर रह रहा था। सीआईए-3 ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देते हुए रविवार को आरोपी हरीश उर्फ पायलट को इशापुर द्वारका दिल्ली से काबू करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ करने के लिए पुलिस ने सोमवार को आरोपी हरीश उर्फ पायलट को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

यह था मामला
सीआईए-3 ने 17 जुलाई को पानीपत के न्यू माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही एयर मैन रिक्रूटमेंट भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा थी। पेपर सॉल्व करते गिरोह के सरगना सोनीपत के बरौदा निवासी रिक्की, हिसार के नारनौंद निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू, रोहतक के गांव आसन निवासी धर्मबीर और दादरी के हडौदी निवासी अमित को गिरफ्तार किया था। इनसे पेपर पास करवाने में प्रयोग किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए थे। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने पूछताछ की तो आरोपियों से खुलासा हुआ था कि वह तीन से छह लाख रुपये प्रति अभ्यार्थी से लेकर पेपर पास करवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें