पानीपत। किसानों ने बुधवार को पानीपत टोल पर आंदोलन के दौरान लगाए गए तंबुओं को हटाना शुरू कर दिया है। रविवार को टोल प्लाजा से किसानों की वापसी और तंबू हटाने को लेकर बैठक हुई थी। इसमें निर्णय लिया गया था कि 14 दिसंबर से किसान तंबू हटाना शुरू कर देंगे।
किसान प्रधान सोनू मालपुरिया ने बताया कि वीरवार की शाम तक टोल प्लाजा पर लगे दोनों तंबुओं को हटा दिया जाएगा। दो तंबू होने की वजह से दो दिन का वक्त लगेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रधान ने कहा कि हम टोल से तंबू हटाकर जा रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन की बात होगी तो पानीपत टोल हमेशा याद किया जाएगा। इसलिए जहां तंबू लगाए गए, उसे किसान चौक का नाम दिया गया है। वीरवार की शाम तक टोल खाली हो जाएंगे। पानीपत टोल पर दो तंबू लगाए गए थे। एक तंबू में किसानों का भंडार गृह था वहीं दूसरे दूसरे तंबू में बैठक होती थी।