फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर हॉलीडेज, मेरा पानीपत-फिट पानीपत कार्यक्रम में थिरके बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मॉडल टाउन में बुधवार को सुबह समर हॉलीडेज मेरा पानीपत-फिट पानीपत राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बच्चों ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद संजय भाटिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपस में सामाजिक तौर पर एक-दूसरे से मिलने-जुलने और परंपराओं से अवगत होने का बड़ा माध्यम है। राहगीरी से हम सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों को प्रोत्साहित कर सकारात्मक माहौल दे सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फिलहाल यह कार्यक्रम प्रयोग के तौर पर किए जा रहे हैं। शुरुआती दौर में शहर की कुछ ऐसी सड़कें चिह्नित की जाएंगी, जो सुबह पांच से सात बजे तक बंद रहें और जिन पर स्कूली बसें न आती-जाती हों। अभी स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं। आगे छुट्टियों के बाद इस तरह का प्रावधान किया जाएगा।
सांसद ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि इसका बच्चों पर खास प्रभाव पड़ेगा। डीसी सुशील सारवान ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि वे ऐसे कार्यक्रमों का आंनद लें और भविष्य में प्रत्येक रविवार को राहगीरी कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह शुरुआती तौर पर एक पायलेट प्रोजेक्ट के तहत किया गया है। शहर के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ऐरोबिक्स, भंगड़ा और अन्य परंपरागत खेल भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर एसपी शशांक कुमार सावन, एडीसी वीना हुड्डा, सीटीएम राजेश सोनी सहित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से डॉ. पंकज मुटनेजा व अन्य चिकित्सक और समाजसेवी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें