फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में रिमांड पर छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ज्वेलरी स्टोर के कर्मचारी पर 10वीं के छात्रों ने हत्या के इरादे से हमला किया था। उनके पास गंडासी के साथ चाकू भी था। इससे पहले कि वे चाकू मारते, आसपास लोग आ गए और एक छात्र को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग निकला था। इसका खुलासा घायल विक्की ने देर रात पुलिस को दर्ज कराए अपने बयान में किया है। शहर थाना पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 307 समेत अन्य आरोपियों में केस दर्ज किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी राजीव कॉलोनी निवासी छात्र को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। उसके साथी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन सुभाष बाजार निवासी विक्की के दोनों हाथ पर पट्टी बंधी होने की वजह से वह खुद शिकायत नहीं लिख पाए। पुलिस के सामने विक्की ने भाई विशाल से अपने बयान दर्ज कराए। विक्की ने बताया कि वह पिछले चार माह से गांव निंबरी निवासी 10वीं के छात्र को जानता है। गांव निंबरी और राजीव कालोनी निवासी दोनों 10वीं के छात्रों से करीब दो माह पहले झगड़ा हो गया था। तब से दोनों उससे रंजिश रखे थे। निंबरी निवासी छात्र ने सुबह 11 बजे कॉल कर चांदी का कड़ा बनवाने के लिए उसे सलारगंज गेट के पास बुलाया था। वह बाइक वहां पहुंचा तो पहले से ही दोनों छात्र वहां खड़े मिले। एक ने बातों में उलझा लिया और उसका हाथ पकड़ लिया। इसी बीच निंबरी निवासी छात्र ने पैंट में छिपाया हुआ चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया।
पीछे से राजीव कालोनी निवासी छात्र ने उस पर गंडासी से हमला किया। इसी बीच स्थानीय लोग इकट्ठा हुए तो निंबरी निवासी छात्र जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। वहीं राजीव कालोनी निवासी छात्र को लोगों ने पकड़ लिया। वहीं घायल का भाई भी मौके पर पहुंचा। जिसने उसे प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने अंत में कहा कि वह बयान पर हस्ताक्षर नहीं कर सकता, इसलिए वह अंगूठा लगा रहा है। शहर थाना पुलिस ने बयान पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर दूसरे साथी के ठिकानों का पता लगाने और अन्य पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें