फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन ने लिया फैसला, नूंह हिंसा में जिला स्तर पर कराएगा केस दर्ज

Thu, 03 Aug 2023 03:13 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पुनीत बत्रा ने बताया कि घटना चिंता पैदा करती है। यह सामाजिक सौहार्द के लिए भी खतरा है। परिषद इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिला स्तर पर थाना में शिकायत देगा।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह हिंसा की आग अभी ठंडी नहीं हुई है । विश्व हिंदू परिषद  प्रदेश भर में जिला स्तर पर हिंसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा। इसको लेकर परिषद शुक्रवार को सभी जिलों में प्रदर्शन कर संबंधित थानों में शिकायत देंगे। इसमें आरोपियों के नाम भी उजागर करेंगे।परिषद की मुख्य मांग हत्या व हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की रहेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश भर में दी जाएंगे शिकायतें
विदित है कि सोमवार को नूंह में विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया गया था । इसमें पानीपत के बजरंग दल के कार्यकर्ता अभिषेक की मौत हो गई थी। परिजनों ने बुधवार दोपहर बाद अभिषेक के शव का संस्कार किया ।इससे पहले विश्व हिंदू परिषद व अन्य संगठनों ने सिविल अस्पताल में कई घंटे तक हंगामा किया और हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

प्रशासन व शासन ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों व संगठनों की मांगों को मानने का आश्वासन देते हुए मामला कुछ शांत कराया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पुनीत बत्रा ने बताया कि घटना चिंता पैदा करती है। यह सामाजिक सौहार्द के लिए भी खतरा है। परिषद इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिला स्तर पर थाना में शिकायत देगा और पुलिस से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग करेगा। 
विज्ञापन


अभिषेक के परिजनों से मिले
परिषद के कई पदाधिकारी विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री प्रेम शंकर क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खंडेलवाल बृहस्पतिवार को अभिषेक के घर पहुंचे। यहां पर परिजनों के साथ दुख साझा किया और उनको ढांढस बंधाई ।परिजनों ने अभिषेक हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की और इस मामले में निष्पक्ष जांच की बात मांग की।

वकीलों ने सौंपा ज्ञापन जिला अधिवक्ता परिषद ने बस उपायुक्त के मार्फत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा उन्होंने हिंसा की निष्पक्ष जांच करें आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। परिषद के प्रधान एडवोकेट मनोज जागरण ने कहा कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई  की जाएं और जरूरत पड़ने पर परिषद के अधिवक्ता इन केसों की पैरवी भी करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें