फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या करने वाला बेटा रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील कैंप के जवाहर नगर में नशे के लिए रोकने पर पिता मंगतराम की डंडे और नलकूप की पाइप से पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे प्रेम उर्फ राजू को तहसील कैंप थाना पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से डंडा व नलकूप पाइप बरामद करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तहसील कैंप के जवाहर नगर में शुक्रवार रात प्रेम उर्फ राजू नशा कर घर में घुसा और पिता मंगतराम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पिता ने समझाने का प्रयास और नशा छोड़ने के लिए कहा तो इसी रंजिश में आरोपी ने आंगन में पड़े से डंडे से पिता को पीटना शुरू कर दिया। वह उसे घसीटते हुए पहली मंजिल से नीचे लेकर आया और पाइप से हमला कर दिया। जिस वजह मंगतराम की मौके पर ही मौत हो गई थी। तहसील कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील जांगडा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पूछताछ करने और डंडा व हैंडपंप बरामद करने के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
बरसत रोड पर शादी समारोह में पहुंचे रोहतक के एमपी अरविंद शर्मा के साथ दुर्व्यवहार करने वाले और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट व फर्दी फाड़ने वाले आरोपी गांव डिडवाड़ी निवासी विनोद को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि आरोपी ने शुक्रवार रात बरसत रोड पर होमगार्ड नवीन और इंचार्ज दलबीर के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर वर्दी फाड़ दी थी। वहीं आरोपी को पकड़ने आए होमगार्ड शैलेंद्र को धक्का दे दिया था, जिस वजह होमगार्ड का हाथ टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें