फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी ने पुलिस पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किशनपुरा चौकी क्षेत्र में नवजात बच्ची को छत से फेंकने के मामले में समाजसेविका ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। समाजसेविका का कहना है कि पुलिस बच्ची को फेंकने वाली महिला और उसके प्रेमी की शादी कराकर मामले को रफादफा करना चाहती है। जबकि एसपी का कहना है कि बच्ची फेंकने पर महिला पर रिपोर्ट दर्ज र उसे गिरफ्तार किया जा चुका है, उसे कोरोना गाइडलाइन के नियमों के तहत पुलिस ने जमानत दी है। लड़के से शादी करने का महिला व उसके परिवार का निजी फैसला है।
विज्ञापन

समाजसेविका सविता आर्य ने कहा कि 17 जनवरी को बच्ची मिली थी। जिस मामले को उन्होंने ट्रेस किया और बच्ची की मां को पकड़ पुलिस को सौंपा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया। अब 25 जनवरी को पता चला कि पुलिस मामले को रफादफा करने के लिए महिला और उसके प्रेमी की शादी कराना चाहती है। उन्होंने मंगलवार को एसपी कार्यालय में इस संबंध में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें