फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइलेंसर चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इको गाड़ियों से साइलेंसर चोरी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने काबू किया गया। उससे चार इको गाड़ियों की चोरी का खुलासा हुआ है। उसकी रिमांड अवधि पूरी होने के बाद वीरवार को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि कच्चा कैंप से रामसिंह उर्फ हैपी गिरफ्तार किया गया था। वह कच्चा कैंप का ही रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया। जिसमें उसने नौ जनवरी की रात मुखीजा कॉलोनी में इको गाड़ी से साइलेंसर चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। इस मामले में मुखीजा कॉलोनी निवासी नरेश ने केस दर्ज कराया था। रिमांड के दौरान गहनता तीन और वारदातों का खुलासा हुआ। साइलेंसर के अंदर जमा होने वाली डस्ट को निकालकर बेचते थे। इस डस्ट की कीमत काफी ज्यादा होती है। उससे एक चोरी का साइलेंसर भी बरामद किया गया है।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
नौ जनवरी की रात मुखीजा कॉलोनी निवासी नरेश की इको गाड़ी से साइलेंसर चोरी किया। 20 दिसंबर 2021 की रात फतेहपुरी चौक के नजदीक कलंदर चौकी निवासी ललित के ऑफिस के बाहर से उसकी इको गाड़ी से साइलेंसर चोरी किया। दो जनवरी की रात ईदगा रोड से ईदगाह कॉलोनी निवासी राजेश इको गाडी से साइलेंसर चोरी किया। 21 सितंबर 2021 को रेलवे रोड के सामने पार्किग में खड़ी अहुलाना निवासी सोमबीर की इको गाड़ी से साइलेंसर चोरी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें