फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: टक्कर मारकर बाइक सवार कारोबारी को गिराया, फिर दागीं तीन गोलियां, मौत

Thu, 18 Nov 2021 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में बदमाशों ने कबाड़ कारोबारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले टक्कर मारकर बाइक सवार कारोबारी को गिराया, फिर तीन गोलियां दाग दी। पहलवान चौक पर हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। एसपी, डीएसपी भी वारदात के बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शव गृह के अंदर रखते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत के कुटानी रोड स्थित पहलवान चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने कबाड़ व्यापारी की बाइक को टक्कर मारकर गिराने के बाद तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जगदीश नगर की ओर फरार हो गए। बदमाश एक किलोमीटर से कबाड़ कारोबारी का पीछा कर रहे थे।

विज्ञापन


एसपी शशांक कुमार सावन, डीएसपी संदीप सिंह के साथ तीनों सीआईए यूनिट और किला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जगदीश नगर निवासी 40 वर्षीय संजीव गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। जगदीश नगर में ही उनका कबाड़ का कारोबार है। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह कुटानी रोड निवासी अपने दोस्त शौकीन के साथ सूर्या होटल से घर के लिए निकले। शौकीन बाइक चला रहा था और संजीव पीछे बैठे थे। पहलवान चौक पर जगदीश नगर की ओर गली में मुड़ते ही पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी।
विज्ञापन


संजीव और शौकीन के साथ टक्कर मारने वाले बाइक सवार बदमाश भी सड़क पर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने उठकर संजीव गुप्ता पर एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दीं। संजीव को कनपटी, कमर और सिर में गोलियां लगीं। शौकीन ने मौके से भागकर जान बचाई। बदमाश जगदीश नगर की ओर फरार हो गए। संजीव गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

बदमाशों ने पहने थे हेलमेट, होटल से ही कर रहे थे पीछा
दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश भी बाइक से नीचे गिर गए थे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने संजीव गुप्ता को गोलियां मारी थीं। वारदात बठला फैक्टरी के सामने हुई और वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा था, लेकिन पुलिस पूछताछ में पता चला कि कैमरा खराब था। यह आशंका भी जताई जा रही है कि हत्यारे सूर्या होटल से ही पीछा कर रहे थे। पुलिस सूर्या होटल के आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

संजीव गुप्ता का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया
पुलिस ने संजीव गुप्ता के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है। जिन लोगों से संजीव की हाल में बात हुई है, उनको चिह्नित कर पूछताछ की जा सकती है। फिलहाल पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर संजीव की रंजिश या लेनदेन के बारे में जानकारी जुटा रही है।

जल्द ही पकड़े जाएंगे हत्यारे : एसएचओ

वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एफएसएल टीम ने भी मौके का मुआयना किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अब तक हमलावरों एवं हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पूरे क्षेत्र के कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करेंगे। - महिपाल सिंह, प्रभारी, किला थाना

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें