दिल्ली की किशोरी का मेरठ में फूलबाग कॉलोनी के रहने वाले युवक ने अपहरण कर लिया। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। किशोरी को भी बरामद कर लिया गया। आरोपी की पिटाई भी करनी शुरू कर दी। दिल्ली पुलिस किशोरी और आरोपी को दिल्ली लेकर रवाना हो गई। पुलिस का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।