समालखा। नीरज हत्याकांड का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
- फोटो : Panipat
समालखा (पानीपत)। गांव चुलकाना में दिसंबर माह में हुए नीरज हत्याकांड के सातवें आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए पिछले 22 दिन से छापेमारी कर रही थी।
गांव चुलकाना में नीरज उर्फ की हत्या करने के मामले में सीआईए टू ने गांव के ही कर्मबीर उर्फ जोनी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी आशीष उर्फ जाहरी व सोनू उर्फ काला ने रिमांड के दौरान कर्मबीर का नाम बताया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने आरोपी कर्मबीर को चुलकाना गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आशीष उर्फ जाहरी, सोनू उर्फ काला निवासी चुलकाना समेत सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों ने दिसंबर माह में हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी कर्मबीर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।