फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर डिप्टी मेयर ने किया तालाब का निरीक्षण

विज्ञापन
पानीपत। अग्रवाल मंडी के पास दौरा करते हुए सिनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट व साथ में मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत।सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने शनिवार को अग्रवाल मंडी के तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे तालाब समेत आस पास की शामलात की भूमि की जांच कराने और आठ मरला चौक को भगवान महावीर चौक बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन

संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने बताया अग्रवाल मंडी के साथ सदियों पुराना ऐतिहासिक तालाब है। जो निगम की रिपोर्ट के अनुसार जमाबंदी में मकान दिखा रखे हैं लेकिन मौके पर तालाब है। देवी मंदिर तालाब की तरफ चारों तरफ छोटी ईंटों की सीढ़ियां हैं जिसकी सफाई के आदेश कोर्ट ने निगम को दे रखे हैं फिर भी अग्रवाल मंडी के तालाब की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पानीपत में काफी शामलात की भूमि खाली पड़ी है जिसमें निगम की मिली भगत से अवैध कब्जे हो रहे हैं जिस पर अगर निगम चाहे तो कोई भी पब्लिक हित काम करवा सकता है।
अग्रवाल मंडी जैन स्थानक प्रधान गौतम जैन ने कहा पहले रेलवे रोड का नाम महावीर मार्ग होता था। रेलवे रोड का नाम महावीर मार्ग होना चाहिए। राजेंद्र जैन ने कहा आठ मरला चौक अगर महावीर स्वामी चौक किया जाए तो उसका सारा खर्च जैन समाज उठाने को तैयार है।
विज्ञापन

सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि इसकी जांच विजलेंस से करवाई जाएगी और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे रोड का नाम महावीर मार्ग करने का मुद्दा सदन उठाया जाएगा। कोई एक चौक भगवान महावीर स्वामी चौक निगम के खर्चे पर बनाया जाएगा। इस मौके पर प्रवीन जैन, गौतम जैन, नरेश जैन, सत नारायण सिंगला, सतप्रकाश जैन, राजेन्द्र जैन, पंडित सतपाल, कैलाश जैन, नीरज जैन, गंगा गुप्ता, सुरेंद्र घनघस, अनिल सिंगला, पाल जैन, विशाल जैन, विक्रम कालड़ा, राजेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें