फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप ऑडियो भेज धमकी देकर मांगे 10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
(पानीपत) मतलौडा। व्हाट्सएप पर ऑडियो भेज धमकी देकर गांव नारा निवासी ग्रामीण से 10 लाख रुपये मांगे गए हैं। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। गांव नारा निवासी पीड़ित प्रदीप के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नारा निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उसके व्हाट्सएप पर आडियो मैसेज आया, जिसमें उससे 10 लाख रुपये मांगे गए। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्रदीप ने बताया कि जिस नंबर से मैसेज आया है, वह चंडीगढ़ के रहने वाले रोहित राठी का है, जिससे वह पिछले दिनों अपने दोस्त रिंकू के साथ मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें