फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष मोर्चा ने नाले में मिट्टी डाल कर सांकेतिक तौर पर निर्माण कार्य बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। लेवल का सर्वे करवाए बिना रेलवे रोड पर एनएचएआई नाले का निर्माण कार्य कर रहा है। इसके खिलाफ समालखा बचाओ संघर्ष मोर्चा में रोष है। मोर्चा ने बृहस्पतिवार को प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन नारेबाजी की। मोर्चा ने नाले में मिट्टी डालकर नाले को सांकेतिक तौर पर बंद कर दिया। मोर्चा ने चेतावनी देते हुए कहा कि नाला निर्माण कार्य बंद नहीं कराया गया तो नाले को मिट्टी से भरकर बंद कर देंगे। इसके साथ ही एनएचएआई पर नगरपालिका चुनावों में भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एनएचएआई के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

समालखा बचाओ संघर्ष मोर्चा के संयोजक पीपी कपूर की अगुवाई में लोगों ने माता मंदिर रोड से भाजपा सांसद संजय भाटिया के खिलाफ नारे लगाते हुए रेलवे रोड पर खोदे गए नाले के पास पहुंचे। उन्होंने बैरिकेड लगा कर रेलवे रोड को बंद करते हुए जमकर नारेबाजी की। पीपी कपूर ने बताया किसी भी शहर या गांव से गंदे पानी की निकासी गांव या शहर मे बाहर की दिशा मे होती है लेकिन यहां शहर के बीचों बीच से की जा रही है। चारों ओर से इंडस्ट्रियल एरिया, जौरासी रोड, भापरा, हथवाला रोड सहित पूरे शहर का गंदा पानी शहर के बीचों बीच से निकालने की जनविरोधी स्कीम बनाई है। इससे बागवाला मोहल्ला, गोल्डन पार्क, कुहाड़ मोहल्ला, बेनीवाल मोहल्ला, रेलवे रोड, माता मंदिर रोड पर जलभराव की विकराल समस्या होगी । ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आचार संहित का उलंघन करके 24 मई की शाम को करोड़ों रुपये से नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया। पीडब्ल्यूडी विभाग की रेलवे रोड को बिना अनुमति उखाड़ने के लिए एनएचएआई के प्रोजेक्ट डाइरेक्टर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए। इस अवसर डॉ. गुरूदत्त अनेजा, कुलभूषण अरोड़ा, जयभगवान शर्मा, इनेलो नेता लेखराज खट्टर, सुनील दत्त, एडवोकेट दयानंद पंवार, संजय खन्ना, बिजेंद्र कुहाड़, सूरजभान अहलावत, मैनपाल रोहिल्ला, राजपाल सैनी, बसंत वर्मा, गुलशन, शिव चरण, लालचंद, सुशील खन्ना, दिलबाग निंबड़िया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें