फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनौली रोड मार्केट में सुविधाओं का टोटा, आक्रोशित दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड बाजार के हालत खस्ता होने की वजह से यहां के स्थानीय दुकानदारों में रोष है। टूटी सड़कों, सड़क पर गंदगी के ढेर और मुख्य सड़क के गड्ढ़े से आक्रोशित सनौली रोड शॉप वेलफेयर एसोसिएशन के दुकानदारों ने बुधवार को निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन तक किया है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना रहा कि उनके एरिया में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सड़कों पर गड्ढ़े बने हुए हैं। डिवाइडर टूटे हुए हैं और स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इससे दुकानदारों के साथ यहां से आने जाने वाले राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। इस संबंध में वे कई बार निगम अधिकारियों से लेकर शहर नेताओं को शिकायत दे चुके हैं लेकिन आज तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
दुकानदारों ने बताया कि उनकी समस्याओं का जायजा लेने के लिए स्वयं शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर अवनीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर भी कई बार आ चुके हैं। निगम अधिकारियों का पूरा दल बल भी यहां की समस्याओं का कई बार निरीक्षण कर चुका है लेकिन आज तक इनका समाधान नहीं करवाया जा सका। इससे सनौली रोड के दुकानदारों के साथ स्थानीय लोगों में भी नेताओं और निगम प्रशासन के खिलाफ रोष है। एसोसिएशन प्रधान सुनील चावला ने बताया कि सनौली रोड की सफाई व्यवस्था इतनी ज्यादा चरमराई हुई है। चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। एसोसिएशन सचिव हरीश सलूजा ने बताया कि सनौली रोड पर इतने ज्यादा गड्ढ़े बन चुुके हैं कि ऐसा लगता है कि सड़कों में गड्ढ़े नहीं, बल्कि गड्ढ़ों में सड़क है। इस वजह रोजाना यहां हादसे होते हैं। इनमें कई लोग तो जख्मी तक हो चुके हैं लेकिन निगम प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी रमन सोढ़ी ने बताया कि सड़क का मुख्य डिवाइडर बीच में टूटा हुआ है। डिवाइडर में लगी स्ट्रीट लाइटें जलती तक नहीं। रात को सनौली रोड पर अंधेरा नजर आता है जिससे हादसे होने के साथ आपराधिक घटनाओं का डर बना रहता है। एसोसिएशन ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए मांग की है कि अगर इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया तो एसोसिएशन को धरना देने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर दुकानदार तरुण कटारिया, राज कुमार वर्मा, संजय तनेजा, विकास तनेजा, तरुण शर्मा, हिमांशु रामदेव, रोहित, ललित सहगल, राजा रामदेव, बंटी जुनेजा, संजय तनेजा, दीपक राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें