पानीपत। पानीपत रिफाइनरी में शुरू किया गया सुरक्षा सप्ताह ।
- फोटो : Panipat
थर्मल। वर्ष 2001 की 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों को पानीपत रिफाइनरी में सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही पानीपत रिफाइनरी की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक गोपाल चंद्र सिकदर ने की। यह कार्यक्रम 19 दिसंबर तक चहेगा।
इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, कर्मचारी यूनियन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इससे पहले रिफाइनरी प्रमुख के सम्मान में सीआईएसएफ कर्मियों एवं अधिकारियों ने सुरक्षा सलामी दी। उन्होंने सुरक्षा जागरुकता पर बनाए गए हिंदी एवं अंग्रेजी के पोस्टरों का अनावरण किया। इसके साथ ही इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य के संदेश को मुख्य-महाप्रबंधक (परियोजना) जॉयदीप चौधरी ने पढ़ा। निदेशक (मानव संसाधन) रंजन कुमार महापात्र का संदेश मुख्य-महाप्रबंधक (वित्त) मनोज कुमार शर्मा ने पढ़ा।