फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर

Fri, 20 Jun 2014 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत-रोहतक हाईवे पर डाहर गांव के नजदीक ट्राले की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। मां-बाप और बेटा पानीपत से खरीदारी कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


पिता-पुत्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण पिता-पुत्र के शव को घटनास्थल पर रखकर यहां पर गोल चक्कर और स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग पर अड़ गए।

पुलिस अधिकारियों के बेबस होने पर एसडीएम ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन


पानीपत-रोहतक हाईवे के दोनों तरफ का यातायात बंद होने से राहगीरों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

हादसे के बाद से गुस्साए ग्रामीणों ने देर शाम सवा आठ बजे अपने स्तर पर जेसीबी मंगवाकर हाईवे की सड़क को काटकर स्पीड ब्रेकर बनाना शुरू कर दिया।

हाईवे जाम करने से आवाजाही पूरी तरह ठप रही। अपने वाहनों या बसों में सफर करने वाले हजारों यात्री जाम में फंस रहे।

हादसा वीरवार दोपहर बाद डाहर गांव के पास पानीपत-रोहतक हाईवे पर हुआ। डाहर निवासी विनोद उर्फ फौजी (33) अपनी पत्नी शीला और छह साल के बेटे वंश के साथ पानीपत से शॉपिंग करके मोटरसाइकिल पर पानीपत से वापस घर जा रहा था।

पुराना गोहाना रोड से बाईपास को पार करत समय रोहतक की तरफ से तेज गति में आ रहे ट्राले ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। ट्राले की जबरदस्त टक्कर लगने पर मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और करीब 20 फुट दूर जाकर गिरी।

इसमें विनोद और उसके बेटे वंश की मौके पर मौत हो गई, जबकि शीला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी सूचना मिलते ही  मौके पर पहुंचे और घायल शीला को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिला कराया।

इसके बाद नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही इसराना पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शवों को उठाना चाहा।

ग्रामीणों ने पुलिस को शवों को हाथ नहीं लगाने दिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

ग्रामीणों ने की स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
डाहर की सरपंच शांति देवी, सूरजभान डाहर, जयभगवान सिंह, बलवान सिंह, बलराज सिंह, बिजेंद्र कुमार ने बताया कि बाईपास गांव और आसपास के लोगों के लिए खतरनाक हो गया है। यहां पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने बाईपास बनाते समय प्रशासन से स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की थी। प्रशासन ने आश्वासन दिया था, लेकिन उनकी कोई बात नहीं सुनी। उन्होंने प्रशासन से चौराहे पर गोल चक्कर बनवाने, लाइट लगवाने के साथ हाईवे पर ब्रेकर बनवाने की मांग की।

पुलिस अधिकारियों की नहीं सुनी, एसडीएम पहुंचे
डाहर गांव में पानीपत-रोहतक हाईवे पर जाम लगाने की सूचना मिलते ही इसराना थाना प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को ट्राला चालक पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक भी बात नहीं सुनी। हाईवे पर वाहनों की कतार लगने की सूचना मिलते ही डीएसपी जितेंद्र गहलावत और सुल्तान सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उनके आश्वासनों को मानने से मना कर दिया। इसके बाद एसडीएम अश्वनी मलिक मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने कोई बात नहीं मानी।

दोनों तरफ लंबा लगा जाम
पानीपत-रोहतक हाईवे पर जाम में दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। पुलिसकर्मियों ने कई जगह से ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया, लेकिन ट्रैफिक को नियंत्रण में नहीं कर सके। दूसरी तरफ इसराना तक जाम लग गया। पुलिस को ट्रैफिक सुचारू करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें