फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ के घर पहुंचे रवि दहिया, ग्रामीणों ने किया स्वागत

विज्ञापन
इसराना। गांव मांडी में रवि दहिया का अभिनंदन करते हुए ग्रामीण। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
इसराना। टोकियो ओलंपिक में कुश्ती में रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया मंगलवार को अपनी बुआ के घर पानीपत पहुंचे। पानीपत के हलके इसराना के गांव मांडी में उनकी बुआ रहती हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और देश को ओलंपिक पदक जिताने पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

गांव मांडी पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलों और नोटों की मालाओं से रवि दहिया का अभिनंदन किया। युवा में जोश देखने को मिला। वह मोटर साइकिल के काफिले के साथ रवि दहिया को उनकी बुआ के घर तक लेकर आए। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर रवि दहिया ने कहा कि कारवां अभी न रुका है, वह थके नहीं है, अभी कई मंजिलें पाना बाकी है। उसका मकसद अगले ओलंपिक में देश की झोली में स्वर्ण पदक डालना है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
इस दौरान रवि दहिया का फूफा राजेश राजा, जयबीर पहलवान, धर्मपाल घणघस, बारू राम, मौजी राम, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह, मांगे राम, सुरेंद्र, सतीश, जय सिंह, धर्मबीर, संदीप व विकास घणघस मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं निहारिका और खुशबू का स्वागत
समालखा। दिल्ली में हुई जूनियर नेशनल नेटबाल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं छात्राओं निहारिका और खुशबू का समालखा पहुंचने पर मंगलवार को स्वागत किया गया। लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। प्रवीन बॉबी और दिनेश रोहिल्ला ने कहा कि लड़कियां किसी भी तरह से लड़कों से कम नहीं है। शिक्षा के साथ ही खेल भी कॅरियर निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। गांवों एवं कस्बों से निकले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रवीन बॉबी, दिनेश रोहिल्ला, काला, विकास, जितेंद्र, मोनू शर्मा और प्रवीन आदि मौजूद रहे।
पदक जीतने वाली हरियाणा की टीम के खिलाड़ी का स्वागत
समालखा। दिल्ली में आयोजन 26वीं राष्ट्रीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हरियाणा की टीम में समालखा से शामिल गौरव का शहर में पहुंचने पर लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया गया। गौरव ने बताया कि फाइनल में हरियाणा ने कर्नाटक को 25-21 से हराया था। वहीं हरियाणा की गर्ल्स की टीम ने भी केरला को 17-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर शशि पहलवान, रमेश आट्टा, राजेश, रणबीर आदि मौजूद रहे।

समालखा। मेडल जीतकर लौटी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए पार्षद प्रवीन बॉबी व साथ में मौजूद अन्य।- फोटो : Panipat

समालखा। ट्रॉफी व मेडल के साथ गौरव ।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें