पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 29 सितंबर को मनाए जाने वाले ‘विश्व हृदय दिवस’ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर की पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग में आशीष और स्लोगन लेखन में अंजलि अव्वल रहीं। रेड रिबन क्लब, संस्कारशाला क्लब, एनएसएस और एनसीसी के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने किया। बताया गया कि इस दिन का उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के बारे में जागरूक करना है।
प्रतियोगिताओं के संयोजक प्रो. पवन कुमार एवं सह संयोजक प्रो. अश्वनी गुप्ता ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के लिए देश भर से लगभग 75 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका का वहन रसायन विभागाध्यक्षा प्रो. रंजना शर्मा एवं वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की प्रविष्टियों की सराहना की तथा सभी मापदंडों पर उत्कृष्ट तीन विजेता हर प्रतियोगिता में से घोषित किए।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और सभी इकाइयों को आज के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। आयोजन को सफल बनाने में एनएसएस संयोजक डॉ. जोगेश, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार , प्रो. विनय भारती, प्रो. निशा गुप्ता, प्रो. सुखजिंदर सिंह का योगदान रहा।
इस प्रकार रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का परिणाम-
प्रथम स्थान- आशीष, बीए द्वितीय वर्ष, आईबी महाविद्यालय, पानीपत।
द्वितीय स्थान- भूमिका, बीएससी प्रथम वर्ष, राजकीय महाविद्यालय, गोहाना।
तृतीय स्थान- आयशा, बीए तृतीय वर्ष, आईबी महाविद्यालय, पानीपत एवं
आदित्य खत्री, बीएससी द्वितीय वर्ष, राजकीय महाविद्यालय, पंचकूला। .
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का परिणाम-
प्रथम स्थान- अंजलि, बीएससी प्रथम वर्ष, केएम कॉलेज, नरवाना।
द्वितीय स्थान- रचना, बीए तृतीय वर्ष, आईबी महाविद्यालय, पानीपत।
तृतीय स्थान- श्रेया, बीएससी तृतीय वर्ष, आईबी महाविद्यालय, पानीपत।