फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के बावजूद आज खुली प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच निपटाई सिर्फ 200 पेंडिंग फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को छुट्टी के बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में शाम पांच बजे तक पेंडिंग एनडीसी की फाइलों के निपटारे का काम होता रहा। इस दौरान निगम कर्मचारियों ने शाम तक सिर्फ 200 फाइलों का ही निपटान किया। अब भी निगम के सातों क्लर्कों के सामने पेंडिंग एनडीसी की करीब 1200 फाइलों को निपटाने का लक्ष्य है। इसलिए अब रविवार को भी टैक्स ब्रांच को खुला रखा जाएगा। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक क्लर्क पेंडिंग फाइलों को निपटाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

बकाया फाइलें निपटाने के लिए अधिकारियों ने क्लर्कों को शाम पांच बजे तक काम करने के लिए पाबंद किया है। सभी क्लर्क सोमवार से बुधवार तक सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक रूटीन का काम करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक पेंडिंग फाइलों को निपटाएंगे। जब तक पेंडिंग फाइलों का निपटान नहीं होता, तब तक शनिवार और रविवार को भी टैक्स ब्रांच खोलकर काम किया जाएगा।
पिछले सप्ताह बुधवार को निगम आयुक्त ने टैक्स ब्रांच का दौरा कर पेंडिंग फाइलों को निपटाने का आदेश दिया था, जिसके बाद क्लर्कों में कार्रवाई का डर जरूर देखा गया लेकिन इसके बाद भी काम रफ्तार नहीं पकड़ सका। एक दिन में महज 200 फाइलों पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। पेंडिंग फाइलों के निपटान पर आयुक्त के पूछने पर खुद क्लर्कों ने उन्हें बुधवार तक का समय दिया था। बुधवार बीत गया लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। अब इसके बाद अगला बुधवार आने वाला है। देखना यह है कि क्या एक सप्ताह के बजाय दो सप्ताह में भी कर्मचारी इस काम को पूरा कर पाते हैं या नहीं। अगर नहीं करते तो क्या आयुक्त इन पर कार्रवाई करेंगे या नहीं।
विज्ञापन

उप निगम आयुक्त जितेंद्र कुुमार ने कहा कि आयुक्त के निर्देशानुसार वे सभी क्लर्कों को पेंडिंग फाइलों को निपटाने की हिदायत दे चुके हैं। इसके लिए शनिवार और रविवार को भी ब्रांच को खोली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें