फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैस्ट्रोज में विद्यार्थियों ने दिखाया जलवा, जीते पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पाईट) के वार्षिक मैस्ट्रोज में शनिवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। शाम भंगड़ा, ग्रुप सॉन्ग और फैशन शो की रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन दिल्ली, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, यमुनानगर, करनाल, जींद सहित विभिन्न स्थानों से आईं टीमों ने प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. महा सिंह पूनिया, खादी आश्रम एवं माता सीता रानी सेवा संस्था की अध्यक्ष निर्मल दत्त, दयाल सिंह स्कूल की प्रिंसिपल विनीता तोमर मुख्य अतिथि रहीं। कॉलेज के चेयरमैन हरिओम तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल, सचिव सुरेश तायल, मेंबर बीओजी शुभम तायल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ.बीबी शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

यह रहे विजेता
सोलो डांस : एसडी कॉलेज के हर्ष प्रथम, सीआरए कॉलेज से अभिषेक द्वितीय, पाईट से दीपक तृतीय
सोलो सिंगिंग : खालसा कॉलेज से तमन्ना प्रथम और जीवीएम से दृष्टि द्वितीय
पोएट्री : आर्य कॉलेज से रितिक गोयल प्रथम और पाईट से तान्या द्वितीय
रैपअप : कुरुक्षेत्र यूनिविर्सिटी से विशाल प्रथम और जेआइएमएस दिल्ली से मृदुल द्वितीय
स्किट : आर्य कॉलेज की टीम प्रथम और पाईट की काफिर टीम द्वितीय
ड्यूट डांस : आईबी कालेज प्रथम, दीन बंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी की टीम द्वितीय, पाईट टीम तृतीय
ग्रुप डांस : विवेकानंद कॉलेज दिल्ली प्रथम, जेआइएमएस कॉलेज द्वितीय और पाईट कॉलेज तृतीय
श्लोकोच्चारण : खालसा कॉलेज से केशव प्रथम, एसडी कॉलेज से मुस्कान द्वितीय और पाईट कॉलेज से कल्पना और आईबी कॉलेज से शीतल तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें