फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा में लिंक रोड पर गड्ढे बने किसानों की मुसीबत

विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर हुए गड्ढे - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। शहर में रोड निर्माण कंपनी की लापरवाही गेहूं के सीजन में किसानों पर भारी पड़ सकती है। जगह-जगह गड्ढे होने और लिंक रोड पर रास्ता नहीं होने के कारण किसानों को नई अनाज मंडी तक गेहूं ले जाने में परेशानी हो रही है। किसानों का आरोप है कि कई महीनों से बंद पड़े निर्माण कार्य को पूरा कराने की जिला प्रशासन पर सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

शहर में सिटी रोड के निर्माण का कार्य वेलस्पन कंपनी के पास है और उसने एक अन्य कंपनी को इसका ठेका दे दिया है। पिछले कई महीनों से निर्माण कार्य बंद है। दिल्ली लेन पर सड़क को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। इसके कारण जौरासी रोड से छोटे वाहन कच्चे रास्ते से आ सकते हैं, लेकिन ट्रैक्टर की आवाजाही नहीं हे सकती है। इसकी वजह से जौरासी रोड और सर्विस लेन के बीच में अधूरा छोड़ा गया ड्रेन निर्माण। इसकी लेवलिंग में भी करीब दो फीट का अंतर है।
भापरा रोड से आने के रास्ते में भी बिजली की तारें समस्या बन सकती है। इसके अतिरिक्त इंडस्ट्रियल एरिया, पावटी रोड, पुराना बस अड्डा पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हादसे का कारण बन सकते हैं। फसल का सीजन शुरू हो गया है , लेकिन खस्ताहाल रोड किसानों के लिए मुसीबत है। इसे लेकर आमजन कई बार प्रशासन को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

एसडीएम अश्वनी मलिक ने बताया कि वेलस्पन कंपनी के अधिकारी को समस्या के जल्द समाधान के निर्देश दिए गए हैं। फसल लेकर आने वाले किसानों सहित आमजन की परेशानी जल्द दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें