फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल लॉन्च , अपलोड करना होगा डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्री-मानसून की तैयारियों को लेकर शहरी स्थानीय निकाय ने नगर निगम को प्लानिंग के साथ शहर के नालों और नालियों की सफाई के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए निकाय की ओर से एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। जिस पर सभी निगम, परिषद और पालिकाओं को अपने अंतर्गत चलाए जाने वाले सफाई अभियान का प्लान समेत डाटा भी अपलोड करना होगा। निकाय की ओर से जारी निर्देशानुसार निगम को मानूसन आने से पहले 30 मई तक प्री-मानसून की तैयारियां करनी होगी।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में निगम की सफाई शाखा के पास सभी 26 वार्डों की 200 से ज्यादा कॉलोनियों के करीब 157 किलोमीटर लंबे नाले व नालियां आती हैं। इसके लिए निगम ने अपनी नाला गैंग समेत सफाई कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। वहीं, शहर के सीवरेज सिस्टम की सफाई का जिम्मा जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया है। हालांकि प्री-मानूसन की तैयारियों को लेकर निगम की सफाई शाखा और जनस्वास्थ्य विभाग की सीवरेज विंग के अधिकारी एकजुट होकर प्लान बनाएंगे और इसे अमलीजामा पहनाएंगे।
हर मानूसन सीजन में शहर में बारिश के पानी की वजह से दो दो फीट तक जलभराव हो जाता है लेकिन बरसाती पानी की निकासी के लिए निगम अधिकारी इस बार मास्टर प्लान बनाने जा रहे हैं। इसके तहत सभी बड़ी सीवरेज लाइनों को पहले साफ किया जाएगा, इसके बाद इनसे कनेक्ट छोटी लाइन को साफ करवाया जाएगा। शहर के हर चौक चौराहे और सीवर के मेनहोल के पास से कचरा उठवाने का काम किया जाएगा। ताकि बारिश में कचरा सीवर में न फंसे और इससे जलभराव न हो।
विज्ञापन

निगम टीम प्री-मानूसन की तैयारियों को लेकर जुटी हुई है। इसके लिए शहर के निकासी प्वाइंट का जायजा लिया जा रहा है। वहीं, नाले, नालियों और सीवर ब्लॉकेज प्वाइंट का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की जा रही है। इस बार शहर में जलभराव न हो इसका पूरा प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

- जितेंद्र नरवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें