पानीपत नगर निगम ने नया रोड बनाने और सीवर बिछाने का टेंडर लगाया हुआ है लेकिन लोगों की मांग है की हनुमान स्वरूपों के लिए पहले रोड का पेचवर्क कराया जाए। इसे लेकर शहर के लोग शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय के सामने दरी बिछा कर धरना प्रदर्शन किया।
पानीपत में दशहरे से पहले शहर में हनुमान स्वरूपों की टोलियों में यात्राएं निकलती हैं। ऐसे में शहर की खस्ताहाल सड़कों में से गंगापुरी रोड पर फिर से हनुमान स्वरूपों को नंगे पैर निकलना होगा। विशेष तौर पर शहर के बीचों बीच सनौली रोड से लेकर गंगापुरी रोड होते हुए सेक्टर 11-12 तक सडक के हालात सबसे खस्ता हैं। यहां उखड़ी पड़क सड़क पर सिर्फ पत्थर और गड्ढ़े ही हैं।
विज्ञापन
हालाकि निगम ने नया रोड बनाने और सीवर बिछाने का टेंडर लगाया हुआ है लेकिन लोगों की मांग है की हनुमान स्वरूपों के लिए पहले रोड का पेचवर्क कराया जाए। इसे लेकर शहर के लोग शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय के सामने दरी बिछा कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले लोगों ने मुंह पर काली पट्टी तक बंधी। उन्होंने कहा की जब उनकी कोई सुनने वाला नही हैं तो वे फिर बोल कर क्या करेंगे।
इससे ठीक एक सप्ताह पहले भी लोग निगम में ज्ञापन देने गए थे, लेकिन ढाई घंटे तक इंतजार करने के बाद न निगम आयुक्त से मुलाकात हो सकी और न ही किसी अधिकारी से। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों के नाम गंगापुरी रोड को ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम जारी किया था। एक सप्ताह बाद भी काम नहीं हुआ तो लोगों ने धरना दे दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे युवा भाजपा नेता हिमांशु शर्मा, धनंज्य सिंगला, आयुष कपूर, अनिल शर्मा, अमित गुलाटी, गौरव मदान, विक्की सरोहा, मनीष शर्मा और विक्की ने कहा कि पिछले पांच साल से गंगापुरी रोड के हालात खस्ता हैं। ये मेन रोड सनौली रोड को सेक्टर 11-12 से जोड़ता है। पुराने शहर के ज्यादातार हनुमान स्वरूप हर साल नंगे पैर इसे रास्ते से होकर गुजरते हैं। जिसे आज तक सही नहीं करवाया गया है।
दूसरी ओर निगम अधिकारियों ने कहा कि इस सड़क पर करीब 20 लाख रुपये से सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद करीब 96 लाख रुपये से कंक्रीट का रोड बनाया जाएगा। पहले सीवर लाइन बिछेगी तभी रोड बनेगा। इसका टेंडर तीसरी बार लगाया गया है।