बापौली। गांव सनौली खुर्द में पराली की ट्राली में लगी आग ।
- फोटो : Panipat
बापौली। हरिद्वार हाईवे पर पराली ले कर जा रहे एक टैक्ट्रर-ट्रॉली में अचानक से आग लग गई। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि कुछ देर बाद ग्रामीणों से सहयोग से आग पर काबू पाया लिया गया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड में किया गया तब कहीं जाकर जाम खुला। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
यूपी के गांव बुच्चा खेड़ी निवासी संदीप अपनी टैक्ट्रर-ट्रॉली में हरियाणा के गांव से पराली लेकर अपने वापस अपने गांव जा रहा था। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह हरिद्वार हाईवे पर गांव सनौली खुर्द के मेन अड्डे पर पहुंचा तो अचानक पराली से भरी ट्रॉली में आग लग गई। इससे वहां होने वाले नुकसान को देखते हुए संदीप ने ट्रैक्टर को तेज गति से दौड़ाते हुए गांव से बाहर फिरनी पर पहुंचा कर ट्रॉली को पलटा दिया। इसी दौरान भारी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद थाना सनौली पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने के बाद जाम खुलवाया। गनीमत यह रही की इस दौरान पराली के अलावा किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।