फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत का पानी पीने लायक नहीं

विज्ञापन
ानीपत। सिविल अस्पताल में बच्चे की जांच करती हुई डॉ रिचा सावन। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत का पानी पीने लायक नहीं ‘गंदा जल’ है, ये स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट कह रही है। जिले के 77 स्थानों से लिए गए पानी के सैंपल जांच में गड़बड़ मिले हैं। इस साल मई, जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में स्वास्थ्य विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सैंपल लिए थे। पिछले छह माह में 13261 सैंपल की जांच की गई, इनमें से 4632 सैंपल फेल पाए गए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने सेक्टर 25 और 29 की हालत तो बहुत खराब बताई है। यहां साइनाइड की 0.3 प्रतिशत मात्रा मिली है।
विज्ञापन

जिले के काबड़ी, भाटिया कॉलोनी, गढ़ी सिकंदरपुर, बतरा कॉलोनी, गोपाल कॉलोनी, सौंदापुर, सौदापुर, जाटल रोड , कुलदीप नगर, अर्जुन नगर , काबड़ी फाटक, गांव मांडी, पलडी, डिडवाडी व समालखा क्षेत्र के पानी में कलोरीन की मात्रा कम मिली है। पानी की जांच में वे तमाम बैक्टीरिया मिले हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। यही कारण है कि पानीपत में अकसर डायरिया व स्किन रोगों से लोग ग्रसित रहते हैं।
विभाग ने ऐसे लिए थे सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने अगस्त और 5 सितंबर तक जिले के पानी की जांच के लिए ओटी (आर्थोटोलिडाइन टेस्ट) के लिए 3483, बैक्ट्रीरियोलाजिकल जांच के लिए 27 स्थानों से सैंपल लिए थे। ओटी के 1100 और बैक्ट्रीरियोलाजिकल जांच में 13 स्थानों के पानी के सैंपल फेल हो गए। जुलाई में भाटिया कालोनी, सुखदेव नगर, पटेल नगर के अलावा पांच गांवों से पेयजल के 41 नमूने लिए थे। ओटी (आर्थोटोलिडाइन टेस्ट) और बैक्ट्रीरियोलाजिकल जांच में 19 सैंपल फेल मिले ।
विज्ञापन

जून में 3485 स्थानों के पानी के सैंपल हुए फेल
विभाग ने मार्च से जून तक शहर-गांवों के 45 स्थानों से 9710 नमूनों का ओटी किया था। इनमें से 3485 सैंपल फेल आए थे। 116 सैंपल बैक्ट्रीरियोलाजिकल टेस्ट के लिए भेजे थे, 15 फेल मिले थे। केंद्रीय भूजल प्राधिकरण ने पेयजल आपूर्ति करने वाली एजेंसियों के नाम 29 जुलाई 2021 को नोटिस जारी किया है। आदेश था कि पानी में टीडीएस की मात्रा भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।
सीपीसीबी ने जांच में कहा था, पानीपत का पानी पीने योग्य नहीं
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 2018 में सेक्टर 25 और सेक्टर 29 के पानी की जांच की थी। जांच में इंडस्ट्रियल एरिया के पानी में साइनाइड की 0.3 प्रतिशत मात्रा मिली थी। बोर्ड के अनुसार ये पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है। उस वक्त भी सीपीसीबी ने प्रशासन को निर्देश दिए थे कि वो इस संबंध में ठोस कदम उठाए।
इसलिए हो रहा है पानीपत का पानी खराब
पानीपत के विभिन्न हिस्सों के 600 से अधिक ब्लीचिंग हाउस हैं। 550 डाइंग यूनिट हैं। कुल 18 हजार से अधिक फैक्टरियां हैं। इनमें पानी का इस्तेमाल उत्पादन में होता है। उन पर आरोप है कि वो केमिकल युक्त पानी को सड़कों व भूजल में छोड़ देते हैं इसलिए जिले का पानी प्रदूषित हो रहा है। अब ये पीने योग्य नहीं है।
यह है टीडीएस
पानी में घुली चीजों को टीडीएस (कुल विघटित ठोस) कहते हैं। इसमें साल्ट, कैल्शियम, मैग्निशियम, पोटेशियम, सोडियम, कार्बोनेट, क्लोराइड्स हैं। ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड के मुताबिक, मानव शरीर अधिकतम 500 पीपीएम (पार्ट्स प्रति मिलियन) टीडीएस सहन कर सकता है।
दूषित पेयजल से होने वाली बीमारियां
-उल्टी-दस्त, आंतों में संक्रमण।
-पीलिया, गले में इंफेक्शन।
-टायफाइड बुखार, स्किन एलर्जी।
-लगातार सेवन से किडनी में संक्रमण।
-नर्वस सिस्टम को नुकसान।
जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है
पानी के सैंपल की रिपोर्ट आते ही जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है। टीडीएस की मात्रा अधिक होने से किडनी के रोगियों के लिए खतरा बढ़ जाता है। बहुत अधिक बीमारियों में व्यक्ति घिर जाता है। जन स्वास्थ्य विभाग व पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की है। - डॉ. कर्मबीर सिंह चोपड़ा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें