फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकराने से गिरे, ऊपर से गुजरी रोडवेज बस

Mon, 29 Jan 2024 08:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

छह के सामने हादसा हुआ है। दोनों युवक गांव कोहंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। युवक दुकान पर फ्लेक्स लगाने का कार्य करते थे।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड की करनाल लेन पर सेक्टर-छह के सामने एक बस के कुचलने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल जीटी रोड पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई थी। इसके बाद पीछे आ रही बस के नीचे आ गए थे। चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर घरौंडा की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर सेक्टर 13 17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से पूछताछ के बाद दोनों शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त करने में लगी है। हादसा सोमवार देर शाम का है।

प्रत्यक्षदर्शी अशोक कुमार ने बताया कि जीटी रोड पर सेक्टर छह के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। शाम करीबन साढ़े छह बजे अंधेरे में मोटरसाइकिल सवार युवकों को ट्राली दिखाई नहीं दी और उनकी मोटरसाइकिल ट्राली से टकरा गई। दोनों अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रही हरे रंग की एक बस ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहां शव को कोई उठाने वाला नहीं मिला।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट तक शव सड़क पर पड़े रहे। मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन ट्राली से टक्कर होते ही उसके सिर से हेलमेट उतर गया था। दोनों युवक गांव कोहंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे पानीपत में एक दुकान पर फ्लेक्स लगाने का काम करते थे। शवों को नागरिक अस्पताल में शवगृह रखवा दिया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी बिलासा राम ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। यहां से रोड पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है। दोनों युवकों के शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। इनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें