बसताड़ा टोल को जाम करने के बाद पानीपत के किसानों ने चंडीगढ़-पानीपत हाईवे को जाम कर दिया। पानीपत हाईवे को लगभग डेढ़ घंटे तक जाम किया गया। जाम लगाने के कुछ समय बाद पुलिस पहुंची और किसानों से जाम हटाने के लिए कहा। जाम नहीं खोलने पर किसानों को चेतावनी दी। हालांकि डेढ़ घंटे तक जाम लगाने के बाद किसान हाईवे से हट गए। इस दौरान हाईवे पर जाम की समस्या बन गई, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा।
बसताड़ा टोल पर किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के बाद पानीपत के किसान प्रधान सुधीर जाखड़ के पास ऊपर से निर्देश आया कि वह पानीपत के किसानों को लेकर तुरंत बसताड़ा टोल पर पहुंचे। इसके बाद सुधीर जाखड़ जिले के सैकड़ों किसानों को साथ लेकर बसताड़ा टोल पर पहुंच गए और किसानों के साथ बसताड़ा टोल पर ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
पानीपत में हाईवे जाम करने के दौरान बसताड़ा टोल पर पहुंचने का निर्देश आ गया। इसके बाद सभी किसान बसताड़ा टोल पर चले गए और पानीपत टोल का जाम खुल पाया। पानीपत के किसानों ने बताया कि हमें ऊपर से बसताड़ा टोल पर जाने के आदेश आ गए थे, जिसकी वजह से हमें पानीपत से भारी संख्या में बसताड़ा टोल पर जाना पड़ा। पानीपत हाईवे को भी पूरी तरह से जाम करने की योजना थी।
पानीपत के प्रधान को भी लगी बसताड़ा टोल पर हल्की चोट
पानीपत के प्रधान सुधीर जाखड़ ने बताया कि बसताड़ा टोल पर तीसरे व चौथे लाठीचार्ज में उनको भी हल्की चोट लगी है। वहीं पानीपत बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव गुरविंद्र विक्र भी किसानों के समर्थन में बसताड़ा टोल पहुंचे थे। वहां उनकी गाड़ी भी लाठीचार्ज के दौरान तोड़ दी गई।
पानीपत टोल जाम में सबसे ज्यादा युवा रहे शामिल
पानीपत टोल जाम में सबसे ज्यादा जिले के युवा शामिल रहे। जब जिले के सैकड़ों किसान करनाल बसताड़ा टोल के लिए रवाना हो गए थे तो पानीपत के युवा किसानों ने अकेले ही गाड़ियों को रोकने का काफी देर तक प्रयास किया। एक युवा किसान पर तो एक वाहन चालक ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मी ने उसे खींचकर बचा लिया।
सिविल वर्दी में सीआईए टीम रही तैनात तो एएसपी ने किसानों को उठाया
पानीपत टोल जाम करने के बाद पानीपत पुलिस प्रशासन मौके पर ही किसानों को उठाने पहुंच गया। पुलिस ने पहले किसानों को उठने के लिए बोला, लेकिन किसान डटे रहे। इसके बाद उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि वह नहीं उठेंगे तो उन्हें कार्रवाई करनी पड़ेगी। जब किसान टोल पर डटे रहे तो एएसपी पूजा वशिष्ठ खुद किसानों को उठाने लग गई।
पानीपत के किसान करनाल के किसानों के साथ आज भी बसताड़ा टोल पर डटे रहेंगे। पुलिस को हम पर जितना लाठीचार्ज करना है, कर ले। अब हम बसताड़ा टोल पर अगले आदेश तक बैठे रहेंगे।
-सुधीर जाखड़, भाकियू जिला प्रधान (चढ़ूनी)
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर लगा हुआ लंबा जाम।- फोटो : Panipat
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर युवा किसान दिल्ली की तरफ से आ रही गाड़ी के आगे आकर रोकने की कोशिश करते - फोटो : Panipat
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर किसानों द्वारा लगाया गया जाम,भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रध?- फोटो : Panipat
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर रोड जाम कर विरोध जताते हुए किसान।- फोटो : Panipat
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर नेशनल हाइवे जाम कर बैठे किसानों को सड़क से उठाती हुई एएसपी पूजा विशष्- फोटो : Panipat
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर नेशनल हाइवे जाम कर विरोध कर रहे किसानों को सड़क से साइड करते हुए पुलि?- फोटो : Panipat
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर नेशनल हाइवे जाम कर बैठे किसानों और पुलिसकर्मी के बिच हुई धक्का-मुक्क- फोटो : Panipat
पानीपत। पानीपत जिला शहरी के युवा प्रधान भाकियू गुरविंदर विर्क के बसताड़ा टोल पर गाड़ी के तोड़े ग- फोटो : Panipat