फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश सुबह 10 बजे का पर स्कूल खोले पहले ही

विज्ञापन
सुबह साढे आठ बजे विद्यार्थियों को स्कूल ले जाती हुई डीएवी थर्मल की बस। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। भीषण सर्दी को देखते हुए शिक्षा निदेशालय की ओर से सोमवार को सरकारी एवं निजी स्कूलों को खुलने के समय में बदलाव के आदेश दिए गए थे, लेकिन पहले ही दिन इसकी धज्जियां उड़ गईं। अधिकतर निजी स्कूलों ने निर्धारित 10 बजे से डेढ़ घंटे पहले विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया। जिला शिक्षा अधिकारी ने दौरा कर ऐसे निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

सरकार के आदेश के मुताबिक, शिक्षा निदेशालय ने 20 दिसंबर से सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक स्कूलों का समय निर्धारित किया था। हालांकि शिक्षकों को स्कूलों में सुबह साढ़े 9 बजे पहुंचना था और छुट्टी के आधे घंटे बाद जाने के बात कही गई थी लेकिन सोमवार को अधिकतर निजी स्कूलों में सुबह साढ़े आठ बजे कक्षाएं शुरू की गईं। इस संबंध में निजी स्कूल संचालकों कहना था कि सोमवार को बच्चों को बुलाकर नए समय की जानकारी दी गई, मंगलवार से बदले हुए समय के अनुसार बुलाया जाएगा।
- शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों के समय में सोमवार से बदलाव कर दिया गया है। समय से पहले निजी स्कूलों के खुलने की सूचना मिली है। विभागीय अधिकारियों की टीम मंगलवार से निरीक्षण करेगी। जो निजी स्कूल निर्धारित समय से पहले खुला मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें