फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली का विरोध किया तो पहले डंडों से पीटा, फिर चाकू मार किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। गांव सनौली कलां में गाली देने का विरोध करने पर मारपीट करते हुए एक युवक को गंभीर घायल करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सनौली पुलिस को दी शिकायत में गांव सनौली कलां निवासी आसिफ ने बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह गांव के ही अड्डे पर बीड़ी लेने गया था। इस दौरान गांव के ही ओम, कुलदीप उर्फ गुल्ला और अंकित उर्फ बोना ने उसे गाली दी। मना करने पर उसे लाठी डंडों और चाकुओं से घायल कर दिया गया। उसके परिजन उसे गंभीर हालात में सिविल अस्पताल में ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। फिलहाल वह एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है। थाना प्रभारी जगजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें