फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते की जानकारी लेकर एक लाख रुपये ठग लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगों ने अपने नंबर कस्टमर केयर के नाम से बैंकों की साइट पर भी अपलोड कर दिए हैं। जब भी इनके पास कॉल आती है तो ये बैंक कर्मचारी बनकर लोगों से खाते की जानकारी लेकर खातों से पैसे चोरी कर रहे हैं। वार्ड 11 के एक युवक के साथ भी ये ही हुआ। ठगों ने उससे खाते की जानकारी लेकर उसके खाते से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। अब पुलिस ने ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड 11 निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी प्रिया का खाता आईसीआईसीआई बैंक में है। खाते की तकनीकी खामी ठीक कराने के लिए उसे बैंक के कस्टमर केयर में बात करनी थी। इसके लिए उसने गूगल पर नंबर सर्च किया। नंबर मिला तो कॉल की। सामने वाले ने उसके फोन में एनी डेस्क डाउनलोड करने को कहा।
उसने कहे अनुसार एनी डेस्ट डाउनलोड कर लिया। उसके पास एक ओटीपी आया। सामने वाले ने उससे ओटीपी पूछा कुछ देर बाद उसकी पत्नी के खाते से एक लाख रुपये चोरी हो गए। उसने बैंक में जाकर इसकी शिकायत दी इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। किला थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें