फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में चोर आए और दूसरी चोरी कर ले गए

विज्ञापन
पानीपत। सीसीटीवी में कैद चोर कार चोरी करके लेकर जाते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 13-17 में दो चोरों ने ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक की कार चोरी कर ली। चोर बलेनो कार में सवार होकर आए थे। पहले रेकी की और फिर ब्रेजा कार चोरी कर फरार हो गए। ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी योगेश छाबड़ा ने बताया कि नूरवाला के पास उसकी ट्रैक्टर एजेंसी है। बुधवार रात को उसने एजेंसी से आकर अपनी ब्रेजा कार घर के बाहर खड़ी कर दी थी। सुबह उसकी कार चोरी मिली। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि दो युवकों ने कार चोरी की है। फुटेज के अनुसार दो चोर रात 1:26 बजे बलेनो कार में आए थे। वो रेकी कर यहां से चले गए। वो 2:58 पर दोबारा आए। एक युवक कार में में ही बैठा रहा, दूसरे ने ब्रेजा कार चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें