पानीपत। प्रदेश के कई जिलों में बढ़ते अवैध खननों पर कार्रवाई करने को लेकर शु्क्रवार को प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न जिला उपायुक्तों से बातचीत की। जिसमें उन्होंने अवैध खनन को लेकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए भी।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर अवैध खनन को लेकर लगातार निगरानी रखी जाए। अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिला में अवैध खनन को लेकर टास्क फोर्स का गठन पहले ही किया गया है। इस मामले में जिला प्रशासन किसी भी अवैध खनन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करने से गुरेज नही करेगा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांव में कहीं भी मिट्टी उठवाई जाती है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। डीसी सुशील सारवान ने कहा कि अवैध खनन को लेकर खनन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समन्वय स्थापित कर काम करें। साथ ही साथ संबंधित एसडीएम को भी इसकी रिपोर्ट दें।