फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गूगल कैमरे से सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का दे सकते हैं फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत महोत्सव के तीसरे दिन नगर निगम ने शहर के अंतर्गत आने वाले सभी 35 सार्वजनिक शौचालयों की सफाई करवाने का काम शुरू कर दिया है। इनके बाहर क्यू आर कोड भी लगाए जा रहे हैं। इस कोड को स्कैन कर आमजन इन सार्वजनिक शौचालय की सफाई को लेकर इनका फीडबैक भी दे सकता है। इसको स्कैन करने के लिए मोबाइल में गूगल कैमरे का सहारा लिया जा सकता है। इसके बाद आपके द्वारा दिए गए फीडबैक की मॉनिटरिंग सीधे मंत्रालय से होगी। जिस पर शहरी स्थानीय निकाय भी संज्ञान लेगा।
विज्ञापन

वहीं, अभियान के चलते नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन की शाखा ने वार्ड नंबर 18 में आरडब्ल्यूए के साथ बैठक भी की। जिसमें सफाई के विषय पर आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने निगम की जमकर पोल खोली। सदस्यों ने कहा कि पहले जिस सफाई पर निगम महज 3 लाख रुपये महीना खर्च करता था, आज वह आंकड़ा 3 करोड़ के पार पहुंच गया है, लेकिन इसके बाद भी सफाई नहीं हो रही है। अगर इस बजट को निगम की बजाए वे खर्च करें तो इतने पैसों में पूरे शहर को साफ व सुंदर बनाया जा सकता है।
बता दें कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर निगम शहर की सफाई को लेकर 3 अक्तूबर तक अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके अंतर्गत 3 अक्तूबर तक शहर में सफाई को लेकर कई कार्यक्रम व अभियान चलाए जाएंगे। लोगों को जागरूक करने से लेकर वेस्ट मैटेरियल से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सिटी टीम लीडर कविता, मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर रिंकू, गुरमीत, राकेश, परमजीत, निगम मोटीवेटर पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐसे चलेगा अभियान
निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान 27 सितंबर से शुरू हो चुका है, जो तीन अक्तूबर तक चलेगा। इसमें डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। घर पर ही गीले कचरे से खाद बनाने के बारे में बताया जाएगा। 29 की तरह 30 सितंबर को लोगों के सहयोग से सार्वजनिक स्थलों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। इसमें कम्युनिटी टॉयलेट एवं पब्लिक टॉयलेट के ऊपर क्यू आर कोड लगाए जाएंगे। पार्क एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई की जाएगी। 1 अक्टूबर को वेस्ट से बने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में शहर के अलग-अलग स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिता में बनाए गए उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।
मोबाइल फोन में गूगल सर्च इंजन के पास कैमरे के ऑप्शन से सार्वजनिक शौचालयों के बाहर लगे कोड को स्कैन किया जा सकता है। इसके बाद इस पर लोग अपना फीडबैक दे सकते हैं। निगम अमृत महोत्सव के दौरान कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करवा रहा है ताकि लोगों को सफाई को लेकर जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन

कविता, सिटीएल, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें