फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड्यूल खुद करें निर्धारित, कल से धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट कमेटी का दावा है कि इसराना की अनाज मंडी में खरीफ सीजन की धान की फसल की खरीद शुरू करने के लिए सभी तैयारी पूरी हैं। किसान एक अक्तूबर से अपनी धान की फसल बेचने के लिए मंडी में आ सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई कि फसल बेचने के लिए वह स्वयं शेड्यूल निर्धारित करें।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव सुरेश कुमार ने बुधवार को कमेटी कार्यालय में आढ़तियों की बैठक बुलाकर उन्हें धान खरीद के लिए जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि धान की खरीद पहली अक्तूबर से शुरू हो रही है। किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में अपनी धान की फसल को लाने के लिए शेड्यूलिंग स्वयं करने की व्यवस्था ई-खरीफ सॉफ्टवेयर में की गई है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि वह ई-खरीफ सॉफ्टवेयर के लिंक https://ekharid.haryana.gov.in/setschedule पर अपनी धान की फसल को बेचने के लिए शेड्यूल स्वयं निर्धारित करें। अपने चुने शेड्यूल के अनुसार ही मंडी में फसल लेकर आए। मंडी में लाई गई फसल का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है। फसल को सुखा कर और साफ करके लाए। साथ में किसान अपने आधार कार्ड एवं रजिस्ट्रेशन की कॉपी लेकर आए। बैठक में मौजूद आढ़तियों से कहा गया कि वे किसानों को अपने स्तर पर भी दिशा निर्देशों की जानकारी दी। बैठक में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल जागलान, उपप्रधान कुलदीप मलिक, सुरेंद्र सिंह, जयकर्ण जागलान, प्रवीण घणघस, महाबीर सिंह, विकास घणघस व रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें