फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दे रहे प्रवेश, परीक्षा का बहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अब निजी स्कूल आठवीं कक्षा की परीक्षा का बहाना बनाकर 134ए के तहत दाखिल देने में आनाकानी कर रहे हैं। विद्यार्थियों के परीक्षा पास करने और पहले ड्रा में नाम आने के बाद भी प्राइवेट स्कूल में उनका दाखिला नहीं हो पा रहा। अभिभावकों के मुताबिक, अब स्कूल वाले आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का बहाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

कई अभिभावकों ने बताया कि जब वे स्कूल पहुंचे तो उनसे कहा गया कि कि कल आना आज स्कूल में आठवीं बोर्ड की परीक्षा चल रही है। निराश अभिभावकों ने बताया कि वे वे रोज सुबह की पहली किरण के साथ वह अपने घर से निकलते है कि बच्चों का दाखिला हो जाएगा लेकिन कोई न कोई कारण बताकर उन्हें टहला दिया जाता है। कभी नाम गलत है तो कभी शपथपत्र बनवाने के लिए कहा जाता है। अब आठवीं की परीक्षा का बहाना बताकर लौटा दिया।
पांच दिन से अभिभावक कभी स्कूल तो कभी बीईओ ऑफिस के धक्के खा रहे है। यह भी बताया कि वे 134ए के चक्कर में सरकारी स्कूलों से एसएलसी भी लेकर फंस चुके है। यदि उनके बच्चे का दाखिला स्कूल में नहीं होता है तो पिछले स्कूल भी उनका दाखिला नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल में आठवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा होने के कारण शायद वह दाखिले की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए। यदि कोई स्कूल लगातार बहानाबाजी कर रहा है तो उस पर सख्ती की जाएगी। दाखिला के लिए अभिभावक सारे दस्तावेज पूरे करके ही जाएं। -रमेश कुमार,जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें