फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के खिलाड़ी को चित कर नितेश ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
पानीपत। विजेता नितेश साथ में अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। बिहार में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पानीपत के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। एसडी पीजी कॉलेज के छात्र और पहलवान नितेश ने प्रतियोगिता में पंजाब के खिलाड़ी नरेंद्र को चित कर स्वर्णपदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन

नितेश ने कुश्ती की ग्रीको रोमन श्रेणी में यह पदक हासिल किया है। वह मंगलवार को बिहार में आयोजित नेशनल रेस्लिंग (कुश्ती) चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गए थे। 97 किलोग्राम भार वर्ग में ग्रीको रोमन के लिए अपनी दावेदारी पेश की। फाइनल में उनका सामना पंजाब के खिलाड़ी नरेंद्र से हुआ। उसे चित कर उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
नितेश के पिता आनंद सिवाच ने हमेशा ही बेटे को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया। पिता की प्रेरणा से ही नितेश कुश्ती के खेल में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। पिता का सपना है कि बेटा ओलंपिक खेले। उन्होंने बेटे के साथ ही बेटी नैंसी को भी खेल के लिए प्रेरित किया है। दोनों को 12 वर्ष की उम्र में ही प्रोफेशनल खेलों में लेकर आए, इसी का नतीजा है कि नितेश लगातार पदक जीत रहे हैं। आनंद का दूध का कारोबार है। नितेश ने बताया कि कई बार घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रही, लेकिन पिता ने कभी उसकी प्रैक्टिस बंद नहीं होने दी। उन्होंने हमेशा कहा कि तुम सिर्फ खेल पर ध्यान दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें