फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिसंबर से शुरू होगा गांव डाहर में बन रहा नया शु्गर मिल, 15 को होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डाहर में बन रहे नए शुगर मिल का ट्रायल इसी सीजन में 15 दिसंबर को होगा और 25 दिसंबर से शुगर मिल में पेराई शुरू कर दी जाएगी। 2021-22 के सीजन में नए शुगर मिल में करीब 35 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। जबकि गोहाना रोड स्थित पुराने शुगर मिल में बाकी 25 से 30 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई होगी।
विज्ञापन

सोमवार को शुगर मिल के एमडी नवदीप सिंह ने इंजीनियर राजकुमार के साथ गांव डाहर स्थित शुगर मिल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और उत्तम टैक कंपनी के कार्यकारी निदेशक जोगिंद्र सिंह, प्रोजेक्ट हेड राकेश, सिविल हेड ललित सिंघल व साइट इंचार्ज मुकुंद के साथ मीटिंग कर नए शुगर मिल के ट्रायल व चालू करने की तारीख तय की।
बता दें कि गोहाना रोड स्थित पुराने शुगर मिल को चलते करीब 65 साल हो चुके हैं। वहीं, काफी ज्यादा पुराना होने की वजह से मिल की हालात खस्ता हो रही है, जिसके चलते सरकार ने गांव डाहर में करीब 350 करोड़ की लागत से नए शुगर मिल लगाने की घोषणा की थी। इसका काम मार्च 2018 में दिया गया था, जो फरवरी 2020 तक पूरा किया जाना था। लेकिन फरवरी 2020 के बाद से लेकर अब सिंतबर 2021 आ गया है, लेकिन अब तक ये प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

किसान महापंचायत में दिया था अल्टीमेटम
किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने जिला प्रशासन को नए शुगर मिल को चालू करने के लिए अल्टीमेटम दिया था। उनका कहना था कि प्रशासन शुगर मिल के निर्माण में देरी करवा रहा है, जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। ऐसे में अगर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो दुबारा महापंचायत कर पानीपत लघु सचिवालय में धरना दिया जाएगा।
इस बार 72 लाख टन पेराई का है लक्ष्य-
जिले में इस बार करीब 72 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन होने का अनुमान है। इसमें से 5-7 लाख क्विंटल गन्ना बीज व जूस में चला जाता है। नए डाहर शुगर मिल में करीब 35 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है और पुराने शुगर मिल में अगले माह 1 नवंबर से पेराई शुरू कर दी जाएगी। पुराने शुगर मिल में 25-30 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जाएगी। अबकी बार जिले के गन्ना किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
--नवदीप सिंह, एमडी, शुगर मिल, पानीपत।
नया शुगर मिल चालू न होने के विरोध में निकालेंगे ट्रैक्टर रैली : छौक्कर
पानीपत। विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने कहा कि डाहर में शुगर मिल चालू न होने से किसानों में निराशा है। वर्ष 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसका भूमि पूजन किया था, लेकिन आज तक यह मिल चालू नहीं हो सकी है। इसके चलते किसानों को काफी दूर अपना गन्ना बेचने जाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों की गन्ने की पेमेंट भी नहीं हो पा रही है। विधानसभा में भी उन्होंने किसानों को गन्ने की पेमेंट देने का मुद्दा उठाया था, लेकिन सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। स्थानीय प्रशासन भी मौन साधे बैठा है। इसके विरोध में जल्द ही हजारों किसान ट्रैक्टर के साथ रैली निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें