जिले में कोरोना का एक और संक्रमित मिला है। सेक्टर-11 निवासी पुरुष कोरोना संक्रमित मरीज को सिविल अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। इस सप्ताह कोरोना संक्रमित तीन रोगी मिल चुके हैं। ऐसे में विभाग की चिंता बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भीड़ भाड़ के क्षेत्रों में जाने से बचने , मास्क का प्रयोग करने और कोरोना टीका लगवाने की अपील की है। जिले में अब तक कोरोना के 3114 मरीज मिल चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना से जिले में 646 लोगों की मौत हो चुकी है। 425365 लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है। शुक्रवार को 713 लोगों ने अपनी जांच कराई है। वहीं दूसरी ओर अब तक जिले में 9.73 लाख कोरोना रोधी टीके के पात्रों में से 8.43 लाख लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है।
2.95 लाख लोगों का दोनों टीकों का कोर्स पूरा हो चुका है। अब भी 1.30 लाख लोगों का टीकाकरण होना बाकी है। शुक्रवार को जिले में 18-44 आयु वर्ग के 1573 लोगों ने टीके की पहली व 2133 ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से अधिक आयु के 421 लोगों ने पहली व 1341 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। कुल 4908 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है।
लोगों से अपील है कि वो भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। मास्क का प्रयोग करें। कोरोना से बचाव का टीका अवश्य लगवाएं। कोरोना का खतरा टला नहीं है। हमें सचेत रहने की जरूरत है।
- डॉ. जितेंद्र कादियान, सीएमओ पानीपत।