फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए कोचिंग चाहिए, रोजगार कार्यालय में करें संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रोजगार कार्यालय में पंजीकृत 12 वीं पास विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी नौकरियों की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के लिए सरकार ने व्यवस्था की है। इसके लिए 12वीं पास तक के ऐसे विद्यार्थी, जिनका रजिस्ट्रेशन रोजगार कार्यालय में है, वे अपना विवरण कोचिंग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में आकर दे सकते हैं। निशुल्क कोचिंग लेकर वे सरकारी नौकरी पा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी कुसुम भारद्वाज ने बताया कि जरूरतमंद अभ्यर्थियों को एसएससी, बैकिंग, रेलवे और डिफेंस की ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। ये कोचिंग ग्रेजुएट एप पर फ्री दी जाएगी। इसके लिए 12वीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए गए होना आवश्यक है। ग्रेजुएट एप पर प्रार्थियों को फ्री कोचिंग देने के बाद हर सप्ताह मॉक टेस्ट भी लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस समय 866 प्रार्थी इस स्कीम से कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें