फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा चेयरमैन व 17 पार्षदों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नगरपालिका अध्यक्ष और पार्षदों के लिए बृहस्पतिवार को शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नपा अध्यक्ष अशोक कुच्छल एवं 17 पार्षदों को पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही नपा पदाधिकारियों ने सदन की पहली बैठक भी आयोजित की। दूसरी ओर अशोक कुच्छल के खिलाफ कोर्ट में डाली गई याचिका पर फैसले से एक दिन पहले आयोजित शपथ ग्रहण को लेकर चरचाएं होती रहीं।
विज्ञापन

एसडीएम अश्वनी मलिक ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद शपथ दिलाने का काम जिला प्रशासन करवाता है। जिला उपायुक्त ने उन्हें सदन की बैठक बुलाने के लिए अधिकृत किया था, जिस पर पांच जुलाई को सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को नोटिस के माध्यम से सूचना दी गई थी। लघु सचिवालय के प्रथम तल पर हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथग्रहण समारोह के दौरान एसडीएम नियमों को लेकर काफी सख्त दिखे। उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों के अलावा वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्षद पतियों, परिजनों को बैठक से बाहर जाने के निर्देश दिए। इसके बाद भी कुछ लोग बैठे रहे, जिस पर उन्होंने नपा कर्मी से उनकी पहचान करा बाहर बैठने के लिए निर्देशित किया। यहां तक कि भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पार्षद को भी नीचे कार्यालय में बैठने के लिए कहा गया। विदित हो कि नपा अध्यक्ष के खिलाफ डाली गई याचिका में उनका निर्वाचन रद करने की मांग उठाई गई है।
उपायुक्त सुनील सारवान ने पांच जुलाई को एसडीएम को समालखा नगरपालिका की पहली बैठक सात जुलाई को बुलाने के लिए अधिकृत किया था। इसमें नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष अशोक कुच्छल और पार्षदों को शपथ दिलानी थी। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन तैयारी कर रहा था, लेकिन इस बारे में अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे। अधिकारियों का कहना था कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें